1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Emma Watson, Chipko Movement, Movements, Social Media,

हैरी पॉटर स्टार एमा वॉटसन ने भारतीय महिलाओं की तस्‍वीर शेयर की, जानिए क्‍या है तस्‍वीर का ‘चिपको आंदोलन’ कनेक्‍शन?

Emma Watson
आपने हैरी पॉटर फिल्म तो देखी ही होगी। इस फिल्म में लीड हीरोइन का रोल निभाया है एमा वॉटसन  ने। लेकिन एमा वॉटसन की इन दिनों भारत में खूब चर्चा हो रही है।

दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी। जिसकी वजह से देशभर में उनकी चर्चा होने लगी। उनकी ये पोस्ट चिपको आंदोलन से जुड़ी हुई थी।

दरअसल, उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने वाले आंदोलनों के लिए भारतीय महिलाओं की सराहना की है। एमा ने हाल ही में पर्यावरण को बचाने के लिए भारतीय महिलाओं की तारीफ की है। उन्होंने 1970 के चिपको आंदोलन की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में कुछ महिलाएं पेड़ से चिपकी नजर आ रही हैं। एमा ने इस आंदोलन की महिलाओं का शुक्रिया अदा किया है।

वॉटसन ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि तस्वीर में दिख रही महिलाएं चिपको आंदोलन का हिस्सा थीं और यह आंदोलन भारत में 1970 के दशक के दौरान चलाया गया। उन्होंने जंगलों को बचाने की मुहिम के लिए भारतीय महिलाओं की काफी सराहना की है।

अब उनकी ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। उनकी इस पोस्ट को 20 लाख 58 हजार से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं 6 हजार से ज्यादा यूजर्स उनके इस पोस्ट की सराहना कर रहे हैं।

एमा वॉटसन हॉलीवुड की सबसे चर्चित कलाकारों में से एक है। एमा वॉटसन ने हैरी पॉटर फिल्म में हरमाइनी का किरदार निभाया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।
अगला लेख
बाल-बाल बचे दूल्हा-दुल्हन, क्रेन टूटने से स्टेज पर जा गिरे