• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump warns nations purchasing oil from iran
Last Updated : शुक्रवार, 2 मई 2025 (08:34 IST)

परमाणु वार्ता स्थगित होने के बाद सख्त हुए ट्रंप, ईरान से तेल खरीदने वालों को चेतावनी

ट्रंप ने कहा ईरानी तेल, पेट्रोकैमिकल उत्पादों की खरीद अब पूरी तरह बंद की जाए। ईरान से ये उत्पाद खरीदने वाला कोई भी देश या व्यक्ति अमेरिका से कारोबार नहीं कर पाएगा।

donald trump
Donald Trump news in hindi : अमेरिका और ईरान बीच परमाणु वार्ता रद्द होने से अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप खासे नाराज हैं। ट्रंप ने वार्ता स्थगित होने के बाद ईरान से तेल खरीदने वालों पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी।
 
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ईरानी तेल, पेट्रोकैमिकल उत्पादों की खरीद अब पूरी तरह बंद की जाए। उन्होंने कहा कि ईरान से ये उत्पाद खरीदने वाला कोई भी देश या व्यक्ति अमेरिका से कारोबार नहीं कर पाएगा।
 
इससे पहले ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी ने अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता स्थगित होने की जानकारी दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि रणनीतिक कारणों से हम शनिवार तीन मई को होने वाली अमेरिका-ईरान वार्ता को पुनर्निर्धारित कर रहे हैं। अब तक तीन दौर की वार्ता में मध्यस्थता कर चुके अल-बुसैदी ने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया।
 
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बागेई ने एक बयान जारी कर कहा कि वार्ता को ओमान के विदेश मंत्री के अनुरोध पर स्थगित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान एक निष्पक्ष व स्थायी समझौते पर पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
शनिवार को रोम में वार्ता होनी थी, जहां पोप फ्रांसिस के निधन के बाद नए पोप को चुनने के लिए बुधवार को सम्मेलन होगा। ओमान की राजधानी मस्कट में दो अन्य दौर की वार्ता हो चुकी है।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
LIVE: खुले केदारनाथ मंदिर के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु