1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump, Vladimir Putin

सीरिया संकट और शरणार्थी की वापसी मामले पर ट्रंप-पुतिन के बीच हुई चर्चा

Donald Trump
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बैठक में सीरिया संकट का समाधान करने और यहां शरणार्थी की वापसी को लेकर चर्चा हुई। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पेओ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।


पोम्पेओ ने कहा कि अमेरिका दोनों ट्रंप और पुतिन के बीच आगामी वार्ता का भी स्वागत करता है। उत्तर कोरिया पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र पहुंचे पोम्पेओ ने कहा, मुझे खुशी है कि दो महत्वपूर्ण देशों का शीर्ष नेतृत्व वार्ता को जारी रखे हुए है।

उन्होंने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन के बीच सीरिया संकट का समाधान करने और वहां शरणार्थियों की वापसी को लेकर चर्चा की। पूरे विश्व के लिए यह महत्वपूर्ण है कि किसी स्वैच्छिक पद्धति से सही समय पर शरणार्थी अपने देश वापस लौट सके। (वार्ता)
अगला लेख
पीएम नरेंद्र मोदी रवांडा के राष्‍ट्रपति को तोहफे में देंगे 200 गायें