1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump on travel ban

यात्रा प्रतिबंध पर ट्रंप को फिर लगा झटका

Donald Trump
होनोलुलु। अमेरिका की एक अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हाल ही में आठ देशों के नागरिकों के अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश को लागू करने से इनकार कर दिया है।
 
बीबीसी के मुताबिक ट्रंप का यह यात्रा प्रतिबंध इसी हफ्ते से लागू होना था, लेकिन एक संघीय जज ने इस आदेश पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है। इस नए यात्रा प्रतिबंध में ईरान, लीबिया, सीरिया, यमन, सोमालिया, चाड और उत्तर कोरिया के नागरिक शामिल थे। इसके अलावा वेनेजुएला के कुछ अधिकारियों पर भी यह प्रतिबंध लगाया गया था।
 
गौरतलब है कि इससे पहले भी ट्रंप छह मुस्लिम बहुल देशों पर इसी तरह का प्रतिबंध लगा चुके हैं, हालांकि उस समय भी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश को पलट दिया था।
 
अमेरिका के हवाई प्रांत ने होनोलुलु में ट्रंप के इस यात्रा प्रतिबंध के खिलाफ मुकदमा किया था। यह प्रतिबंध आज से ही लागू होना था। कोर्ट में हुई बहस के दौरान हवाई प्रांत ने कहा कि संघीय अप्रवासी कानून के तहत राष्ट्रपति के पास यात्रा संबंधी प्रतिबंध लगाने के अधिकार नहीं हैं। (वार्ता)
अगला लेख
लालू ने नीतीश पर ली चुटकी, इस तरह किया बड़ा हमला...