• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump nominated for 2025 Nobel Peace Prize for mediating Iran-Israel ceasefire
Last Modified: बुधवार, 25 जून 2025 (00:23 IST)

डोनाल्ड ट्रंप नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट, क्या मिलेगा शांति पुरस्कार?

Donald Trump
Donald Trump nominated for Nobel Peace Prize : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। यह नॉमिनेशन उनकी 'असाधारण और ऐतिहासिक भूमिका' के लिए है। इसके तहत उन्होंने इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर करवाया। 
फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी संसद सदस्य बडी कार्टर ने ट्रंप को इस पुरस्कार के लिए चुना है। कार्टर ने नोबेल शांति पुरस्कार समिति को लिखे अपने पत्र में कहा कि 'राष्ट्रपति ट्रंप की अगुवाई ने इजराइल और ईरान के बीच 12 दिन तक चले युद्ध को खत्म करने में मदद की। 
उनकी कोशिशों ने एक बड़े क्षेत्रीय संघर्ष को टाला और दुनिया के सबसे बड़े आतंकवाद प्रायोजक देश (ईरान) को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका।   Edited by : Sudhir Sharma