1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump, Kim Jong Un

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, टल सकती है उत्तर कोरिया के साथ शिखर वार्ता

Donald Trump
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को संकेत दिए कि हो सकता है कि किम जोंग उन के साथ 12 जून को निर्धारित उनकी ऐतिहासिक शिखर वार्ता ना हो। उन्होंने हालांकि इस बात पर जोर दिया कि उत्तर कोरियाई नेता परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर गंभीर थे।


ट्रंप ने आज व्हाइट हाउस में अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष मून जेई-इन से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब 12 जून को प्रस्तावित सिंगापुर शिखर वार्ता को लेकर संशय के बादल मंडरा रहे हैं।

ओवल ऑफिस में मून का स्वागत करते हुए ट्रंप ने कहा कि किम के साथ उनकी मुलाकात निर्धारित कार्यक्रम के तहत होती है तो यह बेहद अच्छा होगा, लेकिन अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो यह बाद में होगी। एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, हम साथ चल रहे हैं। हम देखेंगे क्या होता है। (भाषा)
अगला लेख
वोडाफोन ने ग्राहक को दिया दो पैसे का चेक, बना नया रिकॉर्ड