सम्बंधित जानकारी
- भारत दुनिया का छठा सबसे धनी देश, कुल संपत्ति 8,230 अरब डॉलर
- कर्नाटक के बाद तेलंगाना पर ध्यान केंद्रित करेगी भाजपा
- राजिंदर सिंह हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बने
- राहुल का मोदी पर बड़ा हमला, भ्रष्टाचार बढ़ा रहे हैं प्रधानमंत्री
- मासूमों का कातिल बना 'गन कल्चर', आतंकियों से ज्यादा अपनों ने मारा अमेरिकियों को...
ट्रंप ने ट्वीट में पत्नी के नाम की स्पेलिंग गलत लिखी, बाद में सुधारकर रिट्वीट किया
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वे अपनी पत्नी का नाम गलत लिखकर खबरों में हैं।
ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप को गुर्दे की समस्या हो गई थी और उनका बीते कई दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था। मेलानिया शनिवार को जब घर आईं तो ट्रंप ने ट्विटर पर उनका स्वागत करते हुए एक ट्वीट किया, लेकिन इस ट्वीट में उन्होंने अपनी पत्नी का नाम गलत लिख दिया। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने भूल सुधार की और ठीक नाम के साथ अपनी ही पोस्ट को रीट्वीट किया।
ट्रंप ने ट्वीट किया कि पहली महिला व्हाइट हाउस लौट आई हैं। मेलानी (जबकि उनका नाम मेलानिया है) अब ठीक हैं। आप सबकी प्रार्थनाओं का शुक्रिया। इसके कुछ मिनट बाद ट्रंप ने नाम में सुधार करते हुए 'मेलानी' की जगह 'मेलानिया' लिखकर पोस्ट किया। व्हाइट हाउस ने कहा कि मेलानिया ट्रंप शनिवार को व्हाइट हाउस लौट आईं। वे 5 दिन तक अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उनके गुर्दे का उपचार चला। (भाषा)
