1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Vodafone customer, Two paise money cheque

वोडाफोन ने ग्राहक को दिया दो पैसे का चेक, बना नया रिकॉर्ड

Vodafone
मोरबी (गुजरात)। टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने गुजरात में एक व्यक्ति को चेक से 0.02 रुपए यानी दो पैसे का चेक दिया, जिससे एक अनूठा नया रिकॉर्ड बन गया। दरअसल, मोरबी निवासी संदीप रावल को अपना पोस्टपेड सिम प्रीपेड कराना था।


इस प्रक्रिया के दौरान उन्हें कंपनी का 0.98 रुपया यानी 98 पैसा चुकाना था। उन्होंने एक रुपया दिया और इसके बाद कंपनी ने बाकी का 0.02 रुपया यानी दो पैसा कोटक महिन्द्रा बैंक के चेक से उन्हें भेज दिया।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स को इसकी जानकारी मिली तो उसने इसे 'स्मॉलेस्ट एवर अमाउंट चेक पैमेंट मेड' (चेक से भुगतान की गई न्यूनतम राशि) के रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज कर लिया। (वार्ता)
अगला लेख
आरपीएफ में 9000 से ज्यादा नौकरियां, रेलवे ने मंगाए आवदेन