Hanuman Chalisa
✕

कोलंबिया में कोयला खदान में विस्फोट, 11 लोगों की मौत, 4 घायल

Updated: रविवार, 5 अप्रैल 2020 (09:31 IST)
बोगोटा। कोलंबिया में बोगोटा के निकट कुकुनुबा में कोयले की एक खदान में दुर्घटनावश हुए विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य लोग घायल हो गए।

कोरोना वायरस (Corona virus) वैश्विक महामारी के कारण देश में स्वास्थ्य आपातकाल लागू होने के बावजूद काम कर रहे खनिक इस हादसे में हताहत हुए।

कोलंबिया में सरकार के आदेश के बाद अधिकतर लोगों को पृथक रहने को कहा गया है लेकिन खनन कार्य को इससे छूट दी गई है।

कुंडिनामार्सा विभाग में अग्निशमन विभाग के प्रमुख कैप्टन अल्वारो फरफान ने स्थानीय मीडिया को बताया कि यह हादसा वैध रूप से संचालित कोयला खदान में हुआ। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि हादसा किस वजह से हुआ।

हादसे के बाद राष्ट्रीय खनन एजेंसी ने कुकुनुबा में भूमिगत कोयला खदान गतिविधियों पर रोक लगा दी है। एजेंसी ने बताया कि इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।

इससे पहले शुक्रवार को कोलंबिया के सैन काएटानो में एक कोयला खदान में हुए इसी प्रकार के हादसे में छह खनिकों की मौत हो गई थी।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख