• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. महाराष्ट्र में रसायन फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत
Written By
Last Modified: शनिवार, 11 जनवरी 2020 (22:49 IST)

महाराष्ट्र में रसायन फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत

Blast | महाराष्ट्र में रसायन फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत
मुंबई/ पालघर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र में पालघर जिले के बोईसर में शनिवार शाम एक रसायन फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट में 8 लोग मारे गए हैं। मलबे से घायल लोगों को निकाला जा रहा है। विस्फोट के बाद आग लग गई, जिस पर काबू पा लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता हेमंत काटकर ने बताया कि फैक्टरी कोलवाडे गांव में स्थित है और यह विस्फोट शाम करीब 7 बज कर 20 मिनट पर हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसे 15 किमी दूर तक सुना गया। विस्फोट के कारण आसपास के कुछ इलाकों में खिड़कियों के शीशे टूट गए। अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट अंक फार्मा के निर्माणाधीन संयंत्र में हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में 8 लोग मारे गए। मलबे से घायल लोगों को निकाला जा रहा है। विस्फोट के बाद आग लग गई, जिस पर काबू पा लिया गया है। मुंबई से 100 किमी दूर बोईसर में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में स्थित है।
सांकेतिक फोटो