रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 59 people died due to flood and landslide in Nepal
Last Modified: काठमांडू , शनिवार, 28 सितम्बर 2024 (23:21 IST)

Nepal Flood : नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, 59 लोगों की मौत, 36 अन्य घायल

Nepal Flood : नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, 59 लोगों की मौत, 36 अन्य घायल - 59 people died due to flood and landslide in Nepal
Heavy rains cause devastation in Nepal : नेपाल में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। 59 लोगों की मौत में 34 काठमांडू घाटी में हुई हैं। देशभर में कुल 44 लोग लापता हैं। एक हजार से ज्यादा लोगों को बचाया भी गया है। देशभर में 44 स्थानों पर मुख्य राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। 3 हजार सुरक्षाकर्मियों की बचाव टीम तैनात की गई है।
 
अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। नेपाल के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण आपदा अधिकारियों ने अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। नेपाल पुलिस के उप प्रवक्ता बिश्वो अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण नेपाल में हुई 59 लोगों की मौत में 34 काठमांडू घाटी में हुई हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ में 36 लोग घायल भी हुए हैं।
उन्होंने बताया कि देशभर में कुल 44 लोग लापता हैं जिनमें से 16 काठमांडू घाटी में लापता हैं। उन्होंने बताया कि एक हजार से ज्यादा लोगों को बचाया भी गया है। अधिकारी ने कहा कि देशभर में 44 स्थानों पर मुख्य राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। इस बीच, कार्यवाहक प्रधानमंत्री एवं शहरी विकास मंत्री प्रकाश मान सिंह ने गृहमंत्री, गृह सचिव और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों समेत विभिन्न मंत्रियों की एक आपात बैठक बुलाई है और उन्हें खोज तथा बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
बाढ़ के कारण मुख्य विद्युत लाइन बाधित होने के कारण काठमांडू में पूरे दिन बिजली गुल रही लेकिन शाम को बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। पुलिस ने बताया कि काठमांडू में 226 मकान जलमग्न हो गए हैं और प्रभावित इलाकों में नेपाल पुलिस की ओर से लगभग तीन हजार सुरक्षाकर्मियों की बचाव टीम तैनात की गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
नसरल्लाह की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में विरोध प्रदर्शन, महबूबा मुफ्ती ने रद्द किया चुनाव प्रचार