1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Case filed against Indian couple in UAE

UAE में भारतीय दंपति पर धमकी देने का आरोप, मामला दर्ज

Indian couple
दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपने नियोक्ता और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने के लिए एक भारतीय व्यक्ति और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई है।

'गल्फ न्यूज' की खबर के अनुसार 36 वर्षीय भारतीय अभियुक्त ने अपने नियोक्ता और उनके परिवार के सदस्यों को कहा कि यदि वे उसके खिलाफ मामला वापस नहीं लेंगे तो वह उन्हें जान से मार देगा। खबर में कहा गया है कि अभियुक्त की पत्नी, जो वर्तमान में फरार है, ने भी व्हाट्सएप पर नियोक्ता को गाली दी।

पीड़ित ने कहा कि अभियुक्त ने उसके साथ छह महीने तक काम किया था लेकिन इस साल के शुरू में उसने काम छोड़ दिया और दूसरी फर्म के लिए काम करना शुरू कर दिया। खबर में न तो आरोपियों और न ही पीड़ितों के नाम दिए गए हैं।(भाषा) 
अगला लेख
जोस बटलर के क्रिकेट करियर पर लटकी खतरे की तलवार