1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. British Airways pilots going on strike for the first time

100 साल के इतिहास में पायलटों की सबसे बड़ी हड़ताल, 1500 उड़ानें रद्द, 3 लाख लोग प्रभावित

British Airways
लंदन। ब्रिटिश एयरवेज के पायलटों की सोमवार और मंगलवार को निर्धारित हड़ताल के कारण कंपनी ने अब तक 1500 उड़ानें रद्द कर दिया है। इस हड़ताल का असर करीब 3 लाख लोगों पर पड़ा है। सैलरी और भत्तों को लेकर पायलट हड़ताल पर चले गए हैं।
 
एयरलाइन के 100 साल के इतिहास की यह सबसे बड़ी हड़ताल है। इससे करीब 704 करोड़ रुपए का नुकसान होने की आशंका है। खबरों के अनुसार वेतन और भत्तों में कटौती के विवादों को लेकर सोमवार और मंगलवार को ब्रिटिश एयरवेज के पायलट हड़ताल पर चले गए हैं। 
 
स्पूतनिक ने टेलीग्राफ अखबार के हवाले से बताया कि हड़ताल का 2 लाख 80 हज़ार लोग प्रभावित हुए हैं। इससे करीब 80 मिलियन पाउंड (704 करोड़ रुपए) का नुकसान होने की आशंका है।
 
ब्रिटिश एयरलाइन पाइलट एसोसिएशन ने 23 अगस्त को वेतन और भत्तों में कटौती पर विवाद को लेकर 9 और 10 सितंबर को हड़ताल पर जाने का फैसला किया था। कंपनी ने उड़ान रद्द होने की स्थिति में सभी यात्रियों से घर रहने का आग्रह किया है।
अगला लेख
MP में बारिश से हाहाकार, भोपाल समेत 4 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट