1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. brad gobright falls from 900 meter high rock, dies

दर्दनाक हादसा, 900 फुट ऊंची चट्टान से गिरकर मशहूर पर्वतारोही ब्रैड गॉबराइट की मौत

brad gobright
मेक्सिको सिटी। अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध पर्वतारोही ब्रैड गॉबराइट की उत्तरी मेक्सिको में एक चट्टान से फिसलने से मौत हो गई।
 
सरकारी आपात सेवाओं ने गुरुवार को बताया कि गॉबराइट (31) और उसके साथी पर्वतारोही एडियन जैकबसन (26) बुधवार को उत्तरी राज्य नुएवो लियोन में शाइनिंग पाथ के नाम से पहचाने जाने वाले मार्ग पर चढ़ाई कर रहे थे, जहां से फिसलने से गॉबराइट की मौत हो गई।
 
चश्मदीदों ने बताया कि वे 900 मीटर की चढ़ाई चढ़ चुके थे और हादसा नीचे उतरते समय हुआ। उन्होंने बताया कि जैकबसन एक उभरी हुई चट्टान पर सुरक्षित पहुंच गए लेकिन गॉबराइट संभल नहीं पाए और वहां से 300 मीटर नीचे आ गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई।
अगला लेख
राष्ट्रपति के हाई टी में हिस्सा लेंगे कानपुर और लखनऊ जिले के 68 लोग...