1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Biden evacuated after plane flies over beach home

अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडन की सुरक्षा में सेंध, सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया

Joe Biden
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए शनिवार को एक विमान प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में घुस गया। डेलावेयर के रेहोबोथ बीच पर हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। बाइडन को तुरंत एक सुरक्षित घर में ले जाया गया।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, दोपहर 12:45 बजे के आसपास बाइडेन के पड़ोस में एक छोटे से सफेद विमान को उड़ते हुए देखा, जो कि एफएए हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों का उल्लंघन है। इस घटना के कुछ मिनट बाद, दो सैन्य विमानों ने शहर के ऊपर से उड़ान भरी। घुसपैठिए विमान को तुरंत प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र से बाहर निकाल दिया गया।
 
राष्ट्रपति बाइडेन के काफिले को उनके घर से दूर एक दमकल केंद्र ले जाया गया, जहां राष्ट्रपति और प्रथम महिला को लेकर एक एसयूवी इमारत के अंदर चली गई और सीक्रेट सर्विस ने इलाके को खाली करना शुरू कर दिया।
 
संभावित खतरे का आकलन करने के बाद रेहोबोथ एवेन्यू पर यातायात 20 मिनट से अधिक समय तक बंद रहा। बाद में बाइडेन और उनकी पत्नी को उनके घर पहुंचाया गया।
अगला लेख
पर्यावरण दिवस: गर्मी की लहरों से मुंबई के मछुआरे किन मुश्किलों में फंसे