सम्बंधित जानकारी
- जापान सरकार ने दी भारतीय दल को टोक्यो में अपने दूतावास जाने की मंजूरी
- कल भारत के मेडल की अंतिम आशा होंगे नीरज चोपड़ा, क्या खत्म करेंगे एथलेटिक्स में पदक का सूखा?
- Tokyo Olympics : एक स्वप्न टूटे तो दूसरा गढ़ेंं ....
- Olympics : खिलाड़ी तो देते हैं सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें...
- रोते रोते महिला हॉकी टीम ने की प्रधानमंत्री से बात, मोदी जी ने कहा- 'बिल्कुल निराश होने की जरूरत नहीं' (Video)
टोक्यो : चलती ट्रेन में चाकूबाजी, 10 यात्रियों को किया घायल
टोक्यो। टोक्यो में शुक्रवार को एक ट्रेन में एक व्यक्ति ने कम से कम 10 यात्रियों को चाकू मारकर घायल कर दिया और भाग गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दमकल विभाग के अधिकारियों और समाचार रिपोर्टों से यह जानकारी मिली है।
सरकारी टेलीविजन एनएचके ने कहा कि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। संदिग्ध अपना चाकू छोड़कर वहां से भाग गया और बाद में उसे टोक्यो में गिरफ्तार कर लिया गया। जापान की राजधानी टोक्यो वर्तमान में ओलंपिक की मेजबानी कर रहा है, जो रविवार को समाप्त हो रही है।
टोक्यो दमकल विभाग ने कहा कि 10 घायल यात्रियों में से नौ को पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जबकि एक व्यक्ति बहुत ही मामूली रूप से घायल हुआ था। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घायल हुए सभी लोग होश में हैं।
रेलवे संचालक ओडाक्यू इलेक्ट्रिक रेलवे कंपनी के मुताबिक, सिजोगाकुएन स्टेशन के पास यह घटना हुई। पुलिस ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कोई अन्य विवरण तुरंत उपलब्ध नहीं हो सका है।(भाषा)
