1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. an egg is on top on instagram in most likes

एक अंडे ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका, बनाया सर्वाधिक लाइक का रिकॉर्ड

egg
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक अंडे ने तहलका मचा दिया। इस अंडे ने सर्वाधिक लाइक पाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस मामले में उसने अमेरिकी मॉडल काइली जेनर को भी पीछे छोड़ दिया है। अब तक इस अंडे को चार करोड़ से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।
 
इससे पहले यह रिकॉर्ड सबसे अमीर सलेब्रिटी काइली जेनर के नाम था। पिछले साल काइली जेनर ने अपनी बेटी को शेयर किया था। उस वक्‍त इस फोटो को 1.80 करोड़ लाइक मिले थे।
 
इस अंडे की फोटो को @world_record_egg से पोस्ट किया गया है। इस अकाउंट की खास बात यह है कि इसमें केवल इसी एक फोटो को पोस्‍ट किया गया है और अभी से इस अकाउंट को 30 लाख से ज्‍यादा लोग फॉलो कर रहे हैं।
 
क्या है इस अंडे में खास : यह केवल एक सामान्य से दिखने वाले अंडे की तस्वीर है। इसमें आम अंडों से कुछ भी अलग नहीं है। इस तस्वीर को पोस्ट करने का उद्देश्य ही विश्व रिकॉर्ड बनाना था और वे इसमें सफल भी रहे। इस अंडे की फोटो को पोस्ट करते हुए अकाउंट होल्डर ने कई बड़ी वेबसाइट को टैग करते हुए काइली जेनर को चैलेंज किया गया था।
अगला लेख
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार बोले, राम मंदिर मामले में कांग्रेस, वाम, दो-तीन जज गुनहगार