1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. America Florida firing

अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी, चार की मौत...

America
अमेरिका में फ्लोरिडा के जैक्सनविल्ले स्थित एक रेस्टोरेंट में ऑनलाइन वीडियो गेम टूर्नामेंट के दौरान एक बंदूकधारी के हमले में चार लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। फ्लोरिडा पुलिस और स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।
 
जेक्सनविल्ले के पुलिस अधिकारी शेरिफ माइक विलियम्स ने बताया कि एक संदिग्ध पुरुष घटना स्थल पर मृत पाया गया। उन्होंने व्यापक पैमाने पर हुई गोलीबारी का कारण बताने से इंकार कर दिया। फ्लोरिडा में गत दो वर्षों में गोलीबारी की यह तीसरी बड़ी घटना है।
  
फ्लोरिडा के पूर्वोत्तर में स्थित पुराने शहर जेक्सनविल्ले में मनोरंजन केंद्र तथा बाजार में रविवार दोपहर कई गोलियां चलने की आवाज सुनायी दीं जिसके बाद जिसके बाद दर्जनों एम्बुलेंस और पुलिस की गाड़ियां घटनास्थल पर एकत्र हो गईं।
अगला लेख
अहमदाबाद में चार मंजिला इमारत धराशायी, दस दबे