गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ahmedabad Gujarat four-storey Imarat
Written By
Last Modified: अहमदाबाद , रविवार, 26 अगस्त 2018 (23:35 IST)

अहमदाबाद में चार मंजिला इमारत धराशायी, दस दबे

Ahmedabad
अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद शहर में एक चार मंजिला इमारत रविवार को धराशायी हो गई जिसके मलबे में दस लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अग्निशमन विभाग के एक कर्मी ने बताया कि ओढव इलाके में गुरूद्वारा के निकट शाम को चार मंजिला इमारत का एक ब्लॉक अचानक धराशायी हो गया।

सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और कड़ी मशक्कत से इमारत के मलबे में दबे लोगों को निकालने में लगे हुए हैं। पांच लोगों को मलबे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब दस लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

मनपा आयुक्त विजय नेहरा ने बताया कि यह सरकार द्वारा बनाई गई इमारत थी। इसे सन् 1999 में बनाया गया था। इसमें एक ब्लॉक में 16-16 के दो ब्लॉक थे। कुल 32 फ्लैट में करीब 150 लोग इस बिल्डिंग में रहते थे। कुछ दिनों पहले ही इसे खाली कराया गया था, लेकिन एक दो परिवार के आठ से दस लोग वापस इसमें आ गए थे। रविवार शाम इसका एक ब्लॉक अचानक धराशाई हो गया। इसके मलबे में दस लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की टीम को भी यहां बुला लिया गया है। (Photo courtesy : ANI Twitter)
ये भी पढ़ें
अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी, चार की मौत...