सम्बंधित जानकारी
- एलन मस्क ने खरीदा ट्विटर, क्यों चिंतित हैं अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन?
- खतरे में नौनिहाल! फैल रही है लिवर को प्रभावित करने वाली रहस्यमय बीमारी...
- श्रीलंका में गहराया आर्थिक संकट, सड़कों पर उतरा जनसैलाब
- नाइजीरिया में तेल रिफाइनरी में विस्फोट, 100 लोगों की मौत की आशंका
- France Elections: इमैनुएल मैक्रों की शानदार जीत, दूसरी बार बनेंगे फ्रांस के प्रेसीडेंट, दुनियाभर ने दी बधाई
प्रशांत महासागर में क्रेश हुआ एलियंस का विमान!
वॉशिंगटन। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक वैज्ञानिक ने दावा किया कि एलियंस का एक 'विमान' प्रशांत महासागर में क्रैश हुआ है। अपने दावे को साबित करने के लिए वह एक मिशन शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।
एस्ट्रोफिजिसिस्ट एवी लोएब के हवाले से डेली मेल में छपी खबर में कहा गया है कि एक स्पेसक्राफ्ट जैसी चीज धरती पर क्रैश हुई और पापुआ न्यू गिनी के मैनुस द्वीप के तट से टकराई।
हालांकि अमेरिकी स्पेस कमांड ने कहा कि यह वास्तव में सिर्फ एक उल्कापिंड था। यह पहली बार नहीं है जब लोएब इस तरह के दावे कर सुर्खियों में आए हैं। वह लंबे समय से अंतरिक्ष पर खोज कर रहे हैं और अक्सर उनके दावों से वैज्ञानिक समुदाय असहमत रहता है।Prof Avi Loeb requests an investigation into a 1-meter meteor/alien tech crash in Pacific Ocean in 2014. A cover story for finding a space ark that's activating? Coincidentally, it's near Solomon Islands that China just signed a military agreement with. https://t.co/nIwFFRCrY1
— Michael Salla (@MichaelSalla) April 24, 2022
लोएब ने दावा किया कि एक इंटरस्टेलर उल्कापिंड की हमारी खोज ने एक बिल्कुल नए शोध को शुरू किया है। उन्होंने लिखा कि क्या किसी इंटरस्टेलर उल्का की संरचना कृत्रिम होने का संकेत दे सकती है? शायद कुछ तकनीकी घटक बच गए होंगे।
लोएब अपनी थ्योरी पर आगे रिसर्च करना चाहते हैं। उनका उद्देश्य 'स्कूपिंग मैग्नेट' का इस्तेमाल करके प्रशांत महासागर की गहराई से चीजें खींचना है। लोएब का सपना किसी ऐसे उपकरण के बटन दबाने का है जिसका निर्माण पृथ्वी से बाहर हुआ हो।
