1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Economic crisis deepens in Sri Lanka

श्रीलंका में गहराया आर्थिक संकट, सड़कों पर उतरा जनसैलाब

Sri Lanka
श्रीलंका में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। देश में जारी आर्थिक संकट के बीच हर जगह सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन में सड़कों पर जनसैलाब उतरा आया।

खबरों के अनुसार, श्रीलंका में आर्थिक संकट के खिलाफ 9 अप्रैल से हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं। श्रीलंका में जारी विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने रविवार को प्रधानमंत्री आवास को घेर लिया।प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अंतरिम सरकार बनाए जाने संबंधी प्रदर्शनकारियों की मांग को खारिज कर दिया है। वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) ने कर्ज में डूबे श्रीलंका को वर्तमान आर्थिक संकट खत्म करने के उसके प्रयास में सहयोग का आश्वासन दिया है।

इसके साथ ही देश के वित्तमंत्री अली साबरी के साथ शुरुआती चर्चा को सार्थक करार दिया है।देश में आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं और ईधन, दवाओं और बिजली की किल्लत है।
अगला लेख
भावुक कर देगीं 'लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड' में कैद हुई पीएम मोदी की ये तस्वीरें