1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. a big chunk of the sun broke

सूरज का हिस्सा टूटकर गिरा, क्या होगा धरती पर असर?

Big chunk of sun broken
वैज्ञानिकों ने सूरज को लेकर एक हैरान करने वाली खोज की है। वैज्ञानिकों को जानकारी हुई है कि सूरज का एक बड़ा हिस्सा टूटकर अलग हो गया है। यह पूरी घटना नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप में रिकॉर्ड हो गई है। बताया जा रहा है कि सूरज का एक बड़ा हिस्सा अपनी तरह से अलग हो गया है। ये टूटा हुआ हिस्सा अभी भी सूरज के चारों ओर चक्कर लगा रहा है।
 
अब वैज्ञानिक इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह घटना क्यों और कैसे हुई? इस घटनाक्रम के बाद से वैज्ञानिक उत्साहित भी हैं और चिंतित भी। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह टूटा हुआ हिस्सा एक बवंडर की तरह सूर्य के चारों ओर घूम रहा है।
 
कुछ दिन पहले नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने इस अनोखी घटना को रिकॉर्ड किया था। वेदर फोरकास्टर तमिथा शोव ने सोशल मीडिया पर इस खोज की एक वीडियो शेयर की थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि सूरज का एक उत्तरी हिस्सा अपने मेन फिलामेंट से अलग हो गया है और एक बड़े भंवर की तरह सूर्य के चारों ओर घूम रहा है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
Petrol Diesel Prices: कच्चा तेल फिर हुआ महंगा, देश में गिरे पेट्रोल-डीजल के भाव, कई राज्यों में ग्राहकों को मिली राहत