ईरान पर इजराइल के हमलों में 865 की मौत, 3396 घायल
संगठन ने युद्ध में ईरान को हुए नुकसान के आंकड़े पेश करते हुए कहा कि कि मृतकों में 363 नागरिक और 215 सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं। हालांकि ईरान संघर्ष के दौरान मृतकों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दे रहा है और उसने पूर्व में हताहतों की संख्या कम बताई थी।
इस बीच, इजराइल के हवाई अड्डा प्राधिकरण ने रविवार को घोषणा की कि वह ईरान के परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमलों के मद्देनजर देश के हवाई क्षेत्र को बंद कर रहा है।
ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स ने ईरानी नागरिक महसा अमीनी की मौत के बाद वहां 2022 में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हताहतों की विस्तृत संख्या भी प्रदान की थी।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें