1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 62 dies in south korea plane crash

दक्षिण कोरिया में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, विमान में सवार 174 लोगों की मौत

south korea plane accident
South Korea plane accident : दक्षिण कोरिया के मुआन एयरपोर्ट पर रविवार को बैंकॉक से आए जेजू एयर के एक विमान में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 174 लोगों की मौत हो गई। विमान में 6 क्रू मेंबर्स समेत 181 लोग सवार थे। 
 
अग्निशमन एजेंसी के अनुसार, दक्षिण कोरिया में हवाईअड्डे पर उतरते समय रनवे से फिसलने के बाद विमान में आग लगने से 174 लोग मारे गए।
 
बताया जा रहा है कि लैंडिंग गियर फेल होने से यह हादसा हुआ। विमान रनवे से उतरकर एक दिवार से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। कई मीडिया खबरों में दावा किया गया है कि लैंडिंग से पहले विमान पक्षी से टकराया था। सोशल मीडिया पर हादसे के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर विवाद, मोदी के मंत्री प्रह्लाद जोशी का कांग्रेस पर पलटवार