1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 52 dies in Gold mine

सोने की खदान में दबकर हुई 52 लोगों की मौत

Gold mine
एन जमेना। उत्तरी चाड में इस सप्ताह सोने की एक अवैध खदान धंस जाने की घटना में कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई है। एक सरकारी सूत्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शवों की तलाश जारी है। 
 
चाड के अधिकारियों ने शुरू में बताया था कि इस घटना में करीब 30 लोगों की मौत हुई है। खदान धंसने की यह घटना तिबेस्ती प्रांत के कौरी बौगोडी में मंगलवार को हुई। यह इलाका अवैध खनन एवं तस्करी के लिए कुख्यात है। 
 
बचाव अभियान में शामिल एक अन्य सूत्र ने भी मृतकों की नई संख्या की पुष्टि की। एक अन्य सूत्र ने बताया कि 37 लोग घायल भी हुए हैं जिनमें 21 लोगों की हालत गंभीर है। 
अगला लेख
Weather update : देश के 5 राज्‍यों में नहीं थम रही बारिश, बिहार में अलर्ट