बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 4 people of Bihar died due to car falling in the pond
Written By
Last Updated : रविवार, 14 नवंबर 2021 (15:30 IST)

नेपाल में गाड़ी तालाब में गिरी, बिहार के रहने वाले 4 लोगों की मौत

pond
काठमांडू। दक्षिणी नेपाल के रौतहट जिले में एक गाड़ी के तालाब में गिर जाने से 4 भारतीय की मौत हो गई। यह जिला भारतीय सीमा के नजदीक है। 'द हिमालयन टाइम्स' ने पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि शक है कि कार का चालक और अन्य सवार शराब के नशे में थे।
 
मृतकों की पहचान दीनानाथ साह (25), अरुण साह (30), दिलीप महतो (28), अमित महतो (27) के तौर पर हुई है। वे सभी बिहार के रहने वाले हैं। रौतहट जिले के पुलिस अधीक्षक बिनोद घीमीरे ने अखबार को बताया कि कार का चालक यमुनामई ग्रामीण नगर निकाय के गौड़-चंद्रपुर सड़क खंड पर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और वाहन तालाब में जा गिरा।
 
उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचाने की कोशिशें कीं जिसके लिए उन्होंने कार के शीशे तोड़े लेकिन तब तक कार सवार लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान उनके पास से मिले आधार कार्ड से हुई है। रौतहट पुलिस ने भारतीय पुलिस से संपर्क किया है। घीमीरे ने बताया कि मृतकों के रिश्तेदार रविवार सुबह पहुंच गए और उन्होंने मृतकों की पहचान की पुष्टि की। पुलिस ने बताया कि गाड़ी को क्रेन की मदद से तालाब से बाहर निकाल लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
ये भी पढ़ें
Children’s Day: ट्विटर पर ऐसे प्र‍ियंका गांधी ने नेहरू को किया याद