• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 4.8 magnitude earthquake in northeast America
Written By
Last Modified: न्यूयॉर्क , शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024 (22:52 IST)

उत्तर पूर्व अमेरिका में 4.8 तीव्रता का भूकंप

उत्तर पूर्व अमेरिका में 4.8 तीव्रता का भूकंप - 4.8 magnitude earthquake in northeast America
earthquake in northeast America : उत्तर पूर्व अमेरिका में शुक्रवार सुबह 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप सुबह 10:23 बजे बोस्टन से लेकर बाल्टीमोर तक महसूस किया गया।
 
न्यूयॉर्क शहर में 30 सेकंड से अधिक समय तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि वहां किसी के हताहत होने या अन्य नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि भूकंप के कारण परिवहन सेवाओं पर जरूर असर पड़ा। हवाई यातायात पर पर भी भूकंप का असर पड़ा।
संघीय उड्डयन प्रशासन ने न्यूयॉर्क शहर और नेवार्क, न्यू जर्सी में तीन प्रमुख हवाई अड्डों पर रनवे का निरीक्षण किया। दो यूनाइटेड उड़ानों को नेवार्क से डायवर्ट किया गया था, और न्यूयॉर्क में जेएफके और लागार्डिया हवाई अड्डों की ओर जाने वाली उड़ानों में कुछ मामूली देरी हुई थी।
 
भूकंप का केंद्र न्यूयॉर्क शहर से लगभग 45 मील पश्चिम में और एलेनटाउन, पेंसिल्वेनिया से 40 मील पूर्व में व्हाइटहाउस स्टेशन न्यू जर्सी के उत्तर में एक क्षेत्र में पाया गया।
75 वर्षों में तीसरा बड़ा भूकंप : यह भूकंप लगभग 75 वर्षों में न्यूयॉर्क महानगरीय क्षेत्र में दर्ज किया गया तीसरा सबसे बड़ा भूकंप था। राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र के मुताबिक भूकंप के बाद पूर्वी तट पर सुनामी का कोई खतरा नहीं है। उत्तरी न्यू जर्सी में पूर्वाह्न 11:20 बजे 2.0 तीव्रता का एक झटका आया।
 
फिर भूकंप आने की आशंका : यूएसजीएस ने कहा कि अगले सप्ताह 3.0 या इससे अधिक तीव्रता का एक और भूकंप आने की 46% संभावना है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति जो बिडेन को भूकंप के बारे में जानकारी दी गई है और वह अपने कर्मचारियों के संपर्क में हैं जो संभावित प्रभावों की निगरानी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
NCERT की किताबों में हुआ बदलाव, जानिए किस संदर्भ में किया संशोधन