1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 14 miners killed in coal mine collapse in China

चीन में कोयले की खदान ढहने से 14 खनिकों की मौत

14 miners killed in coal mine collapse in China
बीजिंग, दक्षिण पश्चिम चीन में 10 दिन पहले कोयले की एक खदान के ढहने से उसमें फंस गए, जिससे 14 खनिकों की मौत हो गई है। मीडिया ने रविवार को यह खबर दी।
 
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, खनिकों के शव निकालने के बाद रविवार दोपहर को बचाव अभियान खत्म कर दिया गया। गुइझोऊ प्रांत में 25 फरवरी को कोयले की खदान की छत ढहने के बाद उसमें खनिक फंस गए थे।
 
मीडिया की खबर के मुताबिक, बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि जहां खदान की छत ढही थी, वह स्थान खदान के प्रवेश से करीब तीन किलोमीटर दूर था। दुर्घटना की आगे की जांच की जा रही है।
अगला लेख
मोहाली टेस्‍ट : भारत की श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी और 222 रनों से शानदार जीत