बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. When the rotten wheat was sent, the Taliban raged on Pakistan, praised India fiercely
Written By
Last Modified: शनिवार, 5 मार्च 2022 (13:58 IST)

सड़ा गेहूं भेजा तो पाकिस्तान पर भड़का तालिबान, भारत को जमकर सराहा

सड़ा गेहूं भेजा तो पाकिस्तान पर भड़का तालिबान, भारत को जमकर सराहा - When the rotten wheat was sent, the Taliban raged on Pakistan, praised India fiercely
काबुल। अफगानिस्तान को सड़े गेहूं भेजने के बाद पाकिस्तान तालिबान के निशाने पर आ गया है। तालिबान के नेताओं ने पाकिस्तान को इसके लिए खरी-खोटी सुनाई है। 
 
अफगानिस्तान के पत्रकार अब्दुल्ला ओमेरी ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें तालिबान का एक अधिकारी कह रहा है कि पाकिस्तान से आया गेहूं खाने के लायक नहीं है। दूसरी ओर, अफगानिस्तान के लोग अच्छे गेहूं के लिए भारत को धन्यवाद दे रहे हैं। 
 
हमदुल्ला अरबाब ने ट्विटर पर की गई पोस्ट में कहा कि अफगानिस्ता के लोगों की मदद के लिए धन्यवाद भारत। हमारे संबंध हमेशा बने रहेंगे। जय हिंद।
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद कई बार तालिबानी नेताओं के साथ पाकिस्तान की करीबी सामने आई है। मानवीय आधार पर मदद के उद्देश्य से भारत और पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को गेहूं भेजा था। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान द्वारा भेजा गया गेहूं काफी खराब, जबकि भारत की ओर से भेजा गया गेहूं स्तरीय है। 
ये भी पढ़ें
Russia-Ukraine War: पिछले 100 साल में कभी नहीं हुआ इतना बड़ा पलायन, 40 लाख लोग छोड़ सकते हैं यूक्रेन