1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 11 bullet ridden bodies found in Mexico

मैक्सिको में मिले गोलियों से छलनी 11 शव, तस्कर गिरोह पर संदेह

mexico city
प्रमुख बिंदु
  • मैक्सिको में गोलियों से छलनी 11 शव मिले
  • मैक्सिको में हुआ दिल दहला देने वाला हत्याकांड
  • तस्कर गिरोह पर हत्या का
मैक्सिको सिटी। मैक्सिको से एक दिल दहला देने वाला समाचार मिला है। पुलिस को यहां के मिचोआकान राज्य में गोलियों से छलनी 11 पुरुषों के शव मिले हैं। विभिन्न मादक पदार्थ तस्कर गिरोहों के बीच यहां पर खूनी संघर्ष चलता रहता है।
 
सोमवार को सरकारी अभियोजकों ने बताया कि ये शव मिचोआकान के उत्तरी हिस्से में तारेक्यूआटो शहर के निकट मिले हैं तथा ऐसा लगता है कि इन लोगों को सोमवार को गोली मारी गई है।
 
मृतकों की पहचान जांचकर्ताओं ने अभी उजागर नहीं की है। हालांकि उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर उन्हें 1 ट्रक और 3 मोटरसाइकलें मिली हैं। यह इलाका जालिस्को राज्य के समीप है। जालिस्को में इसी नाम का मादक पदार्थों का तस्कर गिरोह है, जो मिचोआकान राज्य तक अपना वर्चस्व फैलाना चाहता है और मिचोआकान के स्थानीय गिरोहों के साथ उसका संघर्ष जारी रहता है।
अगला लेख
अमेरिका में भी शुरू होगा बच्चों का वैक्सीनेशन, 5 से 11 साल के बच्चों को लगाया जाएगा टीका