1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 10 killed, 40 injured as blast hits mosque in Afghanistans Mazar e Sharif

अफगानिस्तान : मस्जिद में बड़ा धमाका, 20 की मौत, 65 से ज्यादा घायल

afghanistan
काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ (Mazar e Sharif ) शहर में एक मस्जिद में एक बड़ा विस्फोट ( Blast in Afghanistan) हुआ है। खबरों के मुताबिक इस विस्फोट में 20 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं 65 से ज्यादा घायल हुए हैं।
 
मजार-ए-शरीफ के तालिबान कमांडर के प्रवक्ता आसिफ वजेरी ने बताया कि जेले की एक शिया मस्जिद में बम विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में 20 से ज्यादा लोग मारे गए जबकि वहीं भारी संख्या में लोग घायल हुए हैं।
 
खबरों के अनुसार मजार ए शरीफ के अलावा काबुल, नगंरहार और कुंदुज में भी धमाके हुए हैं। मजार ए- शरीफ में मस्जिद में कुल 4 धमाके हुए। धमाके में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
2 दिन पहले 19 अप्रैल को भी इसी जगह पर बम विस्फोट हुए थे। यह विस्फोट एक स्कूल में हुए थे। इसमें 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के बाद  विस्फोट की कई घटनाएं सामने आई हैं।
अगला लेख
Maruti XL 6 2022 भारत में 11.29 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च, देखें मारुति एक्सएल 6 के फीचर्स