सम्बंधित जानकारी
- फिर बढ़ रहा है Corona, दिल्ली में निजी स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी
- नोएडा और गाजियाबाद के बाद दिल्ली के स्कूलों में कोरोना का कहर
- खरगोन दंगों का सामने आया PFI कनेक्शन, बोले BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा, हिंसा में PFI ने की फंडिग, दिल्ली दंगों से भी जुड़े थे तार
- Weather update : दिल्ली व जम्मू क्षेत्र में भीषण गर्मी, IMD ने इन राज्यों को लेकर जारी की चेतावनी
- Delhi Corona Update: दिल्ली-NCR में Corona ने फिर दी दस्तक, कोविड पॉजिटिविटी रेट 2.7% पहुंचा
दिल्ली के रेस्तरां में सिलेंडर में हुआ विस्फोट, एक दर्जन से अधिक लोग घायल
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के ओखला इलाके में गुरुवार की शाम को एक रेस्टॉरेंट में जोरदार धमाका हो गया जिसमें 1 दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने का सूचना है। घायलों को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और वहां उनका इलाज चल रहा है। ब्लास्ट रेस्टॉरेंट में लगे एसी में सिलेंडर से गैस भरने के दौरान हुआ और इस वजह से वहां मौजूद लोग घायल हुए हैं।
फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों के अनुसार पहले ब्लास्ट होने की सूचना मिली थी, उसके बाद मौके पर 3 फायर टेंडर भेजे गए। इन तीनों फायर टेंडरों ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया है। ब्लास्ट होने से उस समय रेस्टॉरेंट में मौजूद लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची टीम ने उन सभी को प्राथमिक उपचार के लिए पास के होली फैमिली अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है।
