सम्बंधित जानकारी
- पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, 47 लोगों की मौत का दावा, तालिबान ने दी चेतावनी...
- श्रीलंका के राष्ट्रपति बोले, मेरी गलतियों के कारण देश आर्थिक संकट में घिरा
- पुतिन क्या युद्ध अपराधी घोषित हो सकते हैं?
- कुरान की बेअदबी पर UAE हुआ नाराज, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
- नेपाल में श्रीलंका जैसे हालात? ईंधन बचाने के लिए कर्मचारियों को दे सकता है 2 दिन की छुट्टी
काबुल के 2 स्कूलों में आत्मघाती हमला, बम धमाकों में 25 बच्चों की मौत से दहला अफगानिस्तान
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकवादियों ने सुबह दो स्कूलों में आत्मघाती ब्लास्ट किए। एक स्कूल में फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन धमाकों में अब तक 25 स्कूली छात्रों की मौत हुई है। दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ब्लास्ट तब हुए जब बच्चे स्कूल के बाहर खड़े थे।
इनमें से एक धमाका स्कूल के ट्रेनिंग सेंटर पर हुआ जबकि एक अन्य धमाका स्कूल के पास हुआ। हमला शिया समुदाय को निशाना बनाकर किया गया है। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।
टोलो न्यूज ने ट्वीट कर कहा, काबुल के पश्चिम में आज सुबह दो धमाकों की सूचना मिली। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पहला विस्फोट एक प्रशिक्षण केंद्र के पास हुआ, जबकि दूसरा काबुल के पश्चिम में अब्दुल रहीम शहीद हाई स्कूल के सामने हुआ जब छात्र अपनी कक्षाएं छोड़ रहे थे।
Breaking - Two blasts reported in the west of Kabul this morning.
— TOLOnews (@TOLOnews) April 19, 2022
Eyewitnesses said the first blast happened near a training center while the second occurred in front of Abdul Rahim Shaheed High School in the west of Kabul when students were leaving their classes.#TOLOnews pic.twitter.com/eDi5ZlkPRp
