सम्बंधित जानकारी
- श्रीराम शर्मा आचार्य के 25 अनमोल वचन
- श्रीराम शर्मा आचार्य के जीवन के बारे में 11 तथ्य
- टीचर का काम बच्चों को पढ़ाना है,लेकिन कोच्चि की इन दो शिक्षिकाओं ने जो किया उसकी हर जगह चर्चा है
- Weekly Rashifal 2021: इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (20-26 सितंबर 2021)
- हैरान करने वाला मामला, BJP नेता को लगे कोरोना वैक्सीन के 5 डोज
दुनिया का अनोखा सफेद पेंट, घर को रखेगा इतना cool, AC भी हो जाएगा फेल
Image Source : Purdue University
गर्मी के दिनों में सूरज का ताप एक वक्त इतना बढ़ जाता है कि एसी की जरूरत महसूस होने लगती है। तो कई लोग घर को ठंडा रखने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाने लगते हैं। सूरज का ताप थोड़ा कम हो जाएं इसके लिए कई बार लोग गर्मी में हर साल छत पर चूना या अलग-अलग पेंट करते हैं। तो कई बार रात को छत पर पानी का छिड़काव करते हैं। हालांकि लगातार बढ़ रही गर्मी की पीछे सबसे बड़ा कारण है ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन। लेकिन बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ गर्मी से निजात के लिए समाधान मिल गया है। जी हां, हाल ही में एक ऐसा पेंट बनाया गया है |जिसके इस्तेमाल से जरा भी गर्मी नहीं लगेगी। बताया जा रहा है इससे पर्यावरण को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। आइए जानते हैं इस पेंट के बारे में -
दुनिया का सबसे सफेद पेंट चर्चा का विषय बन गया है। अमेरिकी पड्र्यू यूनिवर्सिटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर जिउलिन रूआन और उनकी टीम ने तैयार किया है। प्रोफेसर जिउलिन रूआन ने मीडिया से चर्चा कर बताया कि यह पेंट बिना एसी के भी घर को एकदम ठंडा रखेगा। जिसे घर में या कहीं भी पेंट कराने पर एसी की जरूरत नहीं लगेगी। बता दें कि यह दुनिया का सबसे अधिक सफेद पेंट होने के कारण गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। 15 अप्रैल 2021 को एसीएस जर्नल एप्लाइड मैटेरियल्स एंड इंटरफेस में यह शोध प्रकाशित हुआ है।
पड्र्यू यूनिवर्सिटी द्वारा एक प्रेस रिलीज जारी की गई थी जिसमें कहा गया था कि कमर्शियल व्हाइट पेंट गर्म हो जाता है। वहीं बाजार में उपलब्ध पेंट 80 से 90 फीसदी तक ही हिट को रिफ्लेक्ट कर पाता है। वहीं शोधकर्ताओं के मुताबिक, नए पेंट को सूर्य की 98.1 फीसदी किरणों को परिवर्तित करता है। जिससे बिल्डिंग का तापमान कम हो जाता है। जानकारों के मुताबिक यह पेंट ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या से निपटने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकता है।
