1. खबर-संसार
  2. खोज-खबर
  3. रोचक-रोमांचक
  4. unbelievable facts

फ्लाइट में अचानक चढ़ गया भिखारी और हाथ फैलाकर मांगने लगा भीख!

फ्लाइट में अचानक चढ़ गया भिखारी
'खबर जरा हटके' में आज हम आपको बताते हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बारे में। दरअसल इस वीडियो में दिख रहा है कि एक भिखारी फ्लाइट के अंदर चढ़ गया है और हाथ फैलाकर सभी से भीख मांग रहा है।
 
यह भिखारी दोहा से शिराज एयरपोर्ट जा रहा था। वीडियो में दिख रहा है कि भिखारी फ्लाइट में खड़ा है और लोगों से पैसे मांग रहा है। उसे  ऐसा करते देखकर लोग घबरा जाते हैं। तभी दो क्रू मेंबर उसे समझाने के लिए आते हैं और बैठने की सलाह देते हैं। इसी बीच एक शख्स उसे कुछ पैसे भी दें देता है। तभी एक एयर होस्टेस आती है और उसे शांति से बैठने को करती है।

वहीं यात्री घबरा जाते हैं। दूसरा क्रू मेंबर भी उसे समझाने की कोशिश करता है। उसी वक्त भिखारी जेब से एक पर्चा निकालता है और उसे थमा देता है।
 
वीडियो से पता चलता है कि कुछ लोग उसके मजे भी ले रहे हैं। लोग उसका काफी मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। कतर एयरवेज ने बताया कि इस शख्स ने फ्लइट में सफर करने के लिए टिकट खरीदी थी। वो चुपके से नहीं चढ़ा था।

अगला लेख
बिना प्रोटोकॉल पीएम मोदी पहुंचे अटलजी को देखने, कहीं भी नहीं रुकवाया ट्रैफिक...