1. समाचार
  2. खोज-खबर
  3. रोचक-रोमांचक
  4. Aliens Exist? Israels Ex-Space Boss Says Yes, And Trump Knows About It

क्या एलियंस की दुनिया से उठने वाला है पर्दा? पूर्व इसराइली अंतरिक्ष चीफ हाइम इशेद के खुलासे से मची खलबली...

Aliens
नई दिल्ली। एलियंस (Aliens) के अस्तित्व को लेकर तरह-तरह की खबरें और दावे होते हैं। अंतरिक्ष के पार एलियंस की दुनिया को लेकर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड में कई फिल्में भी बनी हैं। इसी बीच इजराइल अंतरिक्ष के पूर्व चीफ हाइम इशेद के बयान से खलबली मच गई है।
करीब 30 साल तक इजराईल के अंतरिक्ष सुरक्षा कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाले 87 वर्षीय हाइम इशेद (Haim Eshed) ने एक बड़ा सनसनीखेज खुलासा किया है। पूर्व इजराइली अंतरिक्ष चीफ हाइम इशेद ने कहा है कि गुप्त रूप से अमेरिका और इजराइल दोनों देश एलियंस के साथ संपर्क में थे। इशेद ने कहा कि  इसके बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी जानते हैं। 
यरुशलेम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार हाइम इशेद ने एक इजराइली अखबार को बताया है कि अमेरिका और इजराइल लंबे समय से एलियंस के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन उनका अस्तित्व इसलिए एक रहस्य बना हुआ है, क्योंकि इंसानी दुनिया अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि एलियंस का अपना गेलेक्टिक फेडरेशन नाम का संगठन है।
इशेद ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) एलियंस को लेकर खुलासा करने वाले थे, लेकिन गेलेक्टिक फेडरेशन में मौजूद एलियंस ने उन्हें ऐसा करने रोका। वे किसी तरह का सामूहिक उन्माद पैदा नहीं करना चाहते हैं। इशेद यह भी दावा किया कि मंगल ग्रह पर एक अंडरग्राउंड स्पेस बेस है। इसमें अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और एलियंस एक साथ फेडरेशन की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं।
अगला लेख
आईआईएमसी में सैन्य अधिकारियों को संबोधित करेंगे रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद नाईक