1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. प्रेरक व्यक्तित्व
  4. 2 October Gandhi Jayanti

महात्मा गांधी के 2 पसंदीदा लेखक कौन थे? | 2 October Gandhi Jayanti

Mahatma Gandhi
महात्मा गांधीजी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उनका जन्म 2 अक्टूबर को पोरबंदर में हुआ था। महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन, मार्टिन लूथर किंग जूनियर और साउथ अफ्रीका के नेल्सन मंडेला महात्मा गांधी को पसंद करते थे।
 
 
वैसे महात्मा गांधी ने हर व्यक्ति से कुछ न कुछ सीखा लेकिन उन्हें भगवान महावीर, महात्मा बुद्ध और भगवान श्रीकृष्ण पसंद थे। उनके पास हमेशा गीता रहती थी जबकि वे महावीर स्वामी के पंचमहाव्रत और महात्मा बुद्ध के आष्टांगिक मार्ग का पालन करते थे। इसके अलावा कई फेवरिट लेखकों में प्रमुख थे .हेनरी डेविड थारो और लियो टॉलस्टॉय।
 
1.हेनरी डेविड थारो : गांधी को सबसे ज्यादा प्रेरित किया अमेरिका के प्रसिद्ध दार्शनिक हेनरी डेविड थारो (1817-1862) ने। थोरो एक अमेरिकी ट्रांससीन्डेन्टलिस्ट, प्रकृतिवादी और राजनीतिक कार्यकर्ता थे। जिन्हें अपनी पुस्तक वाल्डेन और निबंध 'सिविल असहयोग' के लिए लिए जाना जाता है। महात्मा गांधी का 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' इन्हीं से प्रेरित था। थोरो को यह प्रेरणा इमर्सन के द्वारा भारतीय दर्शन से मिली थी।
 
 
2.लियो टॉलस्टॉय : महात्मा गांधी के दूसरे प्रिय लेखक लियो टॉलस्टॉय थे। गांधीजी उनसे लगातार पत्र व्यवहार करते रहते थे। गांधीजी ने दक्षिण अफ्रीका के सत्याग्रह संघर्ष के दौरान, जोहांसबर्ग से 21 मील दूर एक 1100 एकड़ की छोटी सी कालोनी में टॉलस्टॉय फार्म स्थापित किया था।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें