Hanuman Chalisa

व्हाट्सएप ग्रुप से हटाने पर ग्रुप एडमिन भाई पर हमला कर दिया

सोमवार, 25 अप्रैल 2022 (17:10 IST)
इंदौर। छोटे-मोटे झगड़ों के चलते परिवार में आपसी मुठभेड़ की कई खबरें आपने सुनी होंगी। लेकिन बीते रविवार इंदौर में एक अजीब मामला सामने आया। इंदौर के खजराना क्षेत्र में सौतेले भाइयों ने अपने ही भाई पर महज इस बात को लेकर जानलेवा हमला कर दिया, क्योंकि वह व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन था और उसने इन्हें ग्रुप से हटा दिया था।

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के पटेल नगर में रहने वाले 36 वर्षीय शादाब खान को उसके ही सौतेले भाइयों शाहरुख,शोएब और साहिल ने दरगाह मैदान पर हमला करते हुए लहूलुहान कर दिया। इस दौरान बीचबचाव करने वाले फरियादी के बड़े भाई शरीक खान को भी उन्होंने बुरी तरह घायल कर दिया।

दरअसल यह सभी आरोपी फरियादी पक्ष से इस बात से नाराज थे क्योंकि उसने उन्हें ग्रुप एडमिन होने के नाते इन्हें ग्रुप से रिमूव कर दिया था। इधर पुलिस भी इस पूरे मामले को लेकर हैरान है। क्योंकि महज व्हाट्सएप ग्रुप से हटाए जाने के विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया।

वहीं पूरे मामले में खजराना थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

US-Iran war : ईरान का सनसनीखेज दावा- अमेरिका ने बुशेहर परमाणु संयंत्र पर किया हमला

TMC को बड़ा झटका, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक BJP में शामिल, राज्यसभा उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवार

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में CBI ने दाखिल की, भोपाल के आहूजा ब्रदर्स सहित 66 आरोपियों पर शिकंजा

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

अगला लेख