dharma sangrah

सेंसेक्स 617 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 17 हजार से नीचे

Updated: सोमवार, 25 अप्रैल 2022 (17:01 IST)
मुंबई। शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 617.26 अंक का गोता लगाकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 218 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16953.95 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक स्तर पर गिरावट के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली के साथ बाजार नीचे आया। वैश्विक संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बाजार से निकासी जारी रहने से भी धारणा प्रभावित हुई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 617.26 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,579.89 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 840.28 अंक तक नीचे आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 218 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,953.95 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन, आईटीसी, लार्सन एंड टुब्रो और सन फार्मा प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले, मारुति सुजुकी और भारती एयरटेल लाभ में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार के दौरान गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 4.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 2,461.72 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख