1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Who is Sanjay Verma with whom Sonam Raghuvanshi used to talk
Last Updated : बुधवार, 18 जून 2025 (13:13 IST)

कौन है संजय वर्मा जिससे सोनम रघुवंशी करती थी बातें, अहम किरदार हो सकता है संजय?

शादी की शॉपिंग और राजा के मर्डर का प्‍लान साथ साथ

Who is Sanjay Verma with whom Sonam Raghuvanshi used to talk
राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब एक नया नाम संजय वर्मा सामने आ रहा है। राजा की पत्‍नी सोनम संजय से भी बातें किया करती थी। दोनों के बीच काफी बातचीत की खबर सामने आई है। ऐसे में अब पुलिस संजय वर्मा को तलाश रही है। पुलिस के मुताबिक संजय वर्मा इस पूरे कांड में कोई नया खुलासा कर सकता है।

अवंति रेस्‍टोरेंट में मिले थे राज और सोनम : बता दें कि पुलिस की जांच में सामने आया कि राज और सोनम ने अप्रैल में सुपर कॉरिडोर के अवंति रेस्टोरेंट में दो बार मुलाकात की थी। एक बार विशाल भी इसमें शामिल हुआ था। उस रेस्टोरेंट में ही राजा की हत्या की प्लानिंग की गई थी।

शॉपिंग के साथ हत्‍या की प्‍लानिंग भी : हनीमून के बहाने शिलांग ले जाकर अपने पति राजा की हत्या करने वाली सोनम शादी की तैयारियों और शॉपिंग के साथ राजा की हत्या की प्लानिंग भी कर रही थी। पहले वह सुपर कॉरिडोर के रेस्टोरेंट में जाकर राज से हत्या की प्लानिंग की मिटिंग करती थी और फिर राजा के साथ शादी की तैयारियों के लिए खरीददारी। राजा के परिवार वालों को सोनम ने कभी जाहिर नहीं होने दिया कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है। उधर सोनम संजय वर्मा नामक युवक से भी कई बार बातें करती थी। संजय कौन है, इसका पता भी पुलिस लगा रही है। इसकी जानकारी सोनम के भाई गोविंद को भी नहीं है।

ये था प्‍लान : बता दें कि राज और विशाल के साथ सोनम ने राजा की हत्या के बाद छुपने, फिर सिलीगुड़ी में खुद के अपहरण की कहानी गढ़कर सामने आने की प्लानिंग कर रखी थी, लेकिन पुलिस ने सोलहवें दिन कडि़यां जोड़कर हत्यारों का पता लगा लिया और उसे गाजीपुर में सरेंडर करना पडा। अब संजय वर्मा का भी नाम आ रहा है जिससे सोनम बातें करती थी। पुलिस संजय वर्मा को खोज रही है। बताया जा रहा है कि मार्च में सोनम ने संजय से 100 से ज्यादा बार बातें की है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
FASTag पर नितिन गडकरी का बड़ा एलान, 15 अगस्त से शुरू होगा 3000 का वार्षिक पास