1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. two army officers robbed their female friend was gang raped

सेना के अधिकारियों को बनाया बंधक, महिला मित्र से किया गैंगरेप, 2 हिरासत में

जामगेट के पास दिल दहला देने वाली वारदात

mhow crime news
indore crime news : महिला मित्रों के साथ जामगेट के आगे शूटिंग रेंज में बैंठे 2 आर्मी अफसरों को बंधक बनाकर बदमाशों ने जमकर मारपीट की। एक युवती को 10 लाख रुपए का इंतजाम करने के लिए छोड़ दिया और दूसरी के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में 2 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। 
 
बताया जा रहा है यह घटना मंगलवार रात 2.30 बजे हुई। पुलिस के पहुंचने के बाद आरोपी सैन्य आधिकारियों को छोड़कर जंगल में फरार हो गए। पुलिस ने अफसर के बयान पर आरोपियों के खिलाफ लूट, मारपीट, फिरौती और सामूहिक दुष्कर्म की आशंका में केस दर्ज किया है। 
 
बड़गोंदा थाने के प्रभारी लोकेन्द्र सिंह हिरोरे ने बताया कि 23 और 24 वर्षीय 2 अधिकारी महू छावनी शहर के 'इन्फैंट्री स्कूल' में 'यंग ऑफिसर्स' (वाईओ) पाठ्यक्रम के तहत प्रशिक्षण ले रहे हैं। वे अपनी 2 महिला मित्रों के साथ मंगलवार को पिकनिक मनाने गए थे। हिरोरे ने कहा कि मंगलवार देर रात करीब 2 बजे 7 अज्ञात लोग महू-मंडलेश्वर मार्ग पर स्थित पिकनिक स्थल के पास पहुंचे और उन्होंने कार में बैठे अधिकारियों तथा महिलाओं को पीटना शुरू कर दिया।
 
चारों पीड़ितों को चिकित्सकीय जांच के लिए सुबह करीब 6.30 बजे महू सिविल अस्पताल लाया गया और चिकित्सकों के अनुसार अधिकारियों के शरीर पर चोटों के निशान थे। चिकित्सकीय जांच में पता चला कि बदमाशों ने 1 महिला से बलात्कार किया था। 
 
इंदौर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने संवाददाताओं से कहा कि लूट, डकैती, बलात्कार और शस्त्र अधिनियम से संबंधित (बीएनएस) धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वासल ने कहा कि 4 पुलिस थानों के कर्मियों ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पीएम मोदी CJI डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर आयोजित गणेश पूजा में हुए शामिल, मोदी ने X पर किया पोस्ट