1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Sherringwood School Diaspark Campus holds annual sports day

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल जरूरी

शेरिंगवुड स्कूल के वार्षिक स्पोर्ट्स डे पर बोले कलेक्टर आशीष सिंह

Sherringwood school
Sherringwood World School Dyspark Campus News: डायस्पार्क कैंपस स्थित शेरिंगवुड वर्ल्ड स्कूल के वार्षिक स्पोर्ट्‍स डे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल बहुत ही आवश्यक है। आयोजन की थीम 'प्राइड ऑफ इंडिया' थी। 
 
कलेक्टर सिंह ने खेल के महत्व को समझाते हुए कहा कि जीवन में खेल इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे शारीरिक फिटनेस के अलावा बच्चों में टीम भावना और खेल भावना भी विकसित होती है। ऐसे में हमें कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए। 
 
इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने तो भाग लिया ही, उनके पैरेंट्‍स ने भी सक्रिय भागीदारी की। बच्चों ने कमांडो रेस, चंद्रयान रेस, ड्रिल, जिम्नास्टिक, कराते, हॉकी आदि खेलों में भाग लिया, जबकि पैरेंट्‍स ने ताजमहल पजल एवं पिकॉक रेस में भाग लिया। ऐसा बहुत कम देखने में आता है जब स्कूल में बच्चों के साथ पैरेंट्‍स भी खेलों में हिस्सा लेते हैं। 
Sherringwood school
कार्यक्रम की विशेष अतिथि अंतरराष्ट्रीय खो-खो प्लेयर एवं अर्जुन अवार्डी सुषमा सरोलकर थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ शांति के प्रतीक गुब्बारे उड़ाकर हुआ। प्ले ग्रुप से लेकर क्लास सेकंड तक के बच्चों ने इस अवसर पर ‍सेल्फ डिफेंस, डांस और देशभक्ति गीतों की भी प्रस्तुति दी। पुरस्कार वितरण विशेष अतिथि सुषमा सरोलकर एवं शेरिंगवुड स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती सुनीता छजलानी ने किया। अतिथियों का स्वागत श्रीमती छजलानी ने किया।
अगला लेख
JMI में 'बाबरी' नारे पर दिल्ली पुलिस ने कहा- शिकायत नहीं मिलने के कारण कार्रवाई नहीं