• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. sanjay shukla joins bjp, what kailash vijayvargiya says
Written By
Last Updated : शनिवार, 9 मार्च 2024 (13:06 IST)

भाजपा में संजय शुक्ला, यह क्या कह गए कैलाश विजयवर्गीय?

विधानसभा चुनाव में कैलाश विजयवर्गीय ने संजय शुक्ला पर दर्ज की थी बड़ी जीत

sanjay shukla joins bjp
इंदौर। आपने बयान को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर चर्चाओं में है। ताजा मामला आज सुबह प्रदेश भाजपा कार्यालय का है। मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सहित तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल हुए। इनमें कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ चुनाव लड़े संजय शुक्ला भी है।
पार्टी नेता उस समय हैरान रह गए जब कैलाश विजयवर्गीय के भरे मंच से कहा कि (संजय) साले पहले तेरी गाली सुनीं और अब तुझे भी पार्टी में लेना पड़ रहा है। इसके बाद कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। इस पर संजय शुक्ला ने कहा कि मैं आपका बच्चा हूं।
 
कैलाश विजयवर्गीय का ये कहना की पहले तेरी गाली सुनी अब पार्टी में लेना पड़ रहा है इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। 
 
संजय शुक्ला के खिलाफ पिछले दिनों खनिज विभाग ने भी करोड़ो की रिकवरी निकाली थी। बहरहाल संजय शुक्ला भी अपने राजनीतिक गुरु सुरेश पचौरी के साथ बीजेपी में आ गए और सारे पाप धुल गए। कमलनाथ के साथ कई लोगों की भाजपा में आने की अटकलें थीं। कमलनाथ भले ही कांग्रेस में रूक गए लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन कौन पाप धोने के लिए भाजपा रूपी गंगा में डुबकी लगाता है।
Edited by : Nrapendra Gupta