1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Minister Dilip Ahirwar's Ram Padyatra from Chandla to Chitrakoot

अयोध्या में राममंदिर का सपना साकार होने पर चांदला से चित्रकूट की पदयात्रा पर निकले मंत्री दिलीप अहिरवार

Ram Padyatra from Mahashivratri
अयोध्या में राममंदिर का सपना साकार होने पर चांदला से चित्रकूट की पदयात्रा पर निकले मंत्री दिलीप अहिरवार
अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण के बाद पूरे देश और मध्यप्रदेश में रामभक्त जश्न में सरोबार है। मध्यप्रदेश सरकार में वन और पर्यावरण राज्य मंत्री और रामभक्त दिलीप अहिरवार छतरपुर जिले की अपनी विधानसभा चांदला से चित्रकूट तक राम यात्रा निकाल रहे है।

तीन दिवसीय राम पदयात्रा को लेकर राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार कहते हैं कि 500 साल के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की है। जिससे पूरे देश के साथ छतरपुर में भी उत्साह का माहौल है कि 500 साल बाद राममंदिर का सपना साकार हुआ है।

मंत्री दिलीप अहिवार आगे कहते है कि राममंदिर की खुशी के निर्माण को लेकर चांदला से चित्रकूट तक की राम पदयात्रा निकाली जा रही है। चांदला विधानसभा वासियों की सुख समृद्धि के संकल्प के साथ निकाली जा रही यात्रा में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हो रहे है।

आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर चांदला विधानसभा के प्रसिद्ध संतोषी माता मंदिर में भगवान भोलेनाथ की आराधना के साथ रामयात्रा शुरु हुई। रामयात्रा आज पहले दिन ग्राम सरबई होते हुए नीबीखेड़ा, बसराही, ठकुराईनपुरवा से होते हुए रात 9 बजे दादूताल पहुंच गई है। यात्रा  9 मार्च को दादूताल से प्रारंभ होकर ग्राम नसैनी होते हुए बांदा पहुँचेगी। 10 मार्च को बदौसा से प्रारंभ होकर ग्राम किशनपुर से होते हुए चित्रकूट सदगुरु कुटी आश्रम जानकी कुंड पहुँचेंगी। चांदला से यात्रा प्रारंभ होकर चित्रकूट तक पहुँचेगी।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें
अगला लेख
डीपफेक और भ्रामक सूचना को लेकर अश्विनी वैष्णव का बयान, लोकसभा चुनाव के बाद लगेगी लगाम