1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Mother boyfriend relationship death

मां ने अपने प्रेमी से संबंध बनाने के लिए मजबूर किया तो फंदे पर झूल गई किशोरी

Mother
इंदौर। माता भी कुमाता होती है। इसका उदाहरण इंदौर शहर में देखने को मिला जब एक बेटी ने इसलिए मौत के फंदे को गले लगा लिया, जब उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर उसे मजबूर किया। 
 
यह मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मां अपने प्रेमी के साथ संबंध बनाने के लिए बेटी पर दबाव बना रही थी। जब बेटी ने इससे इंकार किया तो उसे परेशान किया जाने लगा। प्रताड़ना से तंग आकर बेटी फांसी के फंदे पर झूल गई। 
 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला के एक व्यक्ति के साथ अनैतिक संबंध थे। इन संबंधों से उसकी पुत्री एवं पुत्र भी नाराज रहते थे। इसी बीच, आरोपी ने महिला पर बेटी के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। इसी के चलते महिला ने बेटी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। 
 
जब बेटी ने इन दोनों की बात नहीं मानी तो उन्होंने किशोरी को परेशान करना शुरू कर दिया। प्रताड़ना से तंग आकर लड़की ने फांसी लगा ली। पुलिस ने मां और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अगला लेख
मप्र में योजनाओं को बंद करने और नाम बदलने पर बिफरे शिवराज