1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Martyr Sushil Nathiyal awarded posthumous Vignaharta 2025 Award

शहीद सुशील नाथियाल को मरणोपरांत विघ्नहर्ता 2025 अवॉर्ड

Sushil Nathiyal
Vignaharta 2025 Award: गणेश आरती को मानव सेवा से जोड़ने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरु कृष्णा गुरुजी शहर के शहीद स्व. सुशील नाथियाल के घर पहुंचे। सुशील जी का 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकी हमले में निधन हो गया था। यह हमला कश्मीर में पर्यटकों पर हुए सबसे घातक हमलों में से एक माना गया। गुरुजी ने उनकी तस्वीर पर तिरंगा दुपट्टा अर्पित किया, राष्ट्रगान गाया और उनकी पत्नी को विघ्नहर्ता 2025 अवॉर्ड की ट्रॉफी प्रदान की।
 
कृष्णा गुरुजी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सुशील नाथियाल का बलिदान स्वयं एक विघ्नहर्ता बना, जिसने ऑपरेशन सिंदूर को जन्म दिया। इस अभियान ने आतंकवाद की कमर तोड़ दी और संभावित बड़ी जन-क्षति को रोका।उल्लेखनीय है कि कृष्णा गुरुजी गणेश आरती को मानव सेवा से जोड़ते हुए हर वर्ष उन नागरिकों को विघ्नहर्ता अवॉर्ड प्रदान करते हैं, जो स्वयं गणेश के रूप में आकर दूसरों के जीवन से विघ्न दूर करते हैं। इस वर्ष यह सम्मान शहीद सुशील जी को मरणोपरांत समर्पित किया गया।
 
कृष्णा गुरुजी ने कहा कि अब यह नारा शहीद सुशील जी को समर्पित है— “जब तक ऑपरेशन सिंदूर रहेगा, सुशील तेरा नाम रहेगा।” गुरुजी ने कहा कि सुशील जी का परिवार भी इस बलिदान के दुख का सहभागी रहा है। यह सम्मान उनके साहस और त्याग को भी समर्पित है। र्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पेंशनर यूनियन से सुबीर भारतीय, ओपी गौड़ पाटिल, उमा पांडे एवं अन्य LIC के कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसाइटी से अनिल कुमार, पीकू यादव भी उपस्थित रहे।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
NYT से CNN और BBC तक, मोदी- जिनपिंग की केमिस्ट्री पर क्या लिख रहा इंटरनेशनल मीडिया