सम्बंधित जानकारी
- Indore में 2 स्कूलों पर दो-दो लाख का जुर्माना, जानिए क्या है मामला...
- इंदौर के आश्रम से नाबालिग लड़के के अपहरण का दावा, CCTV फुटेज में सुराग नहीं
- लोकसभा अध्यक्ष बिरला बोले, एक पेड़ मां के नाम अभियान देशभर में बना जन आंदोलन
- इंदौर के ACP को 'डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश, CBI अधिकारी बताकर दी धमकी
- इंदौर के आश्रम में 6 बच्चों की मौत, एक को बिना पोस्टमॉर्टम दफनाया
इंदौर में 12 घंटे में रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
Indore news in hindi : देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 14 जुलाई (रविवार) को महज 12 घंटे के भीतर 11 लाख पौधे लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड कायम करने की कोशिश की जाएगी और पौधरोपण के इस महाभियान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी भाग लेंगे।
इंदौर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 2,649 स्थानों पर कुल 51 लाख पौधे लगाने का अभियान चल रहा है और इनमें से 11 लाख पौधे सीमा सुरक्षा बल की रेवती निशानेबाजी रेंज के विशाल परिसर में रविवार को सुबह छह बजे और शाम छह बजे के बीच लगाए जाएंगे।
कई संस्थाओं और लोगों ने दिए 20 करोड़ मूल्य के पौधे : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अनुसार, सरकार और जनता की भागीदारी से आयोजित दुनिया के इस सबसे बड़े पौधारोपण कार्यक्रम में रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हिस्सा लेंगे और वह खुद भी पौधा लगाएंगे। नगरीय विकास मंत्री ने कहा, इस कार्यक्रम के लिए कई संस्थाओं और लोगों ने हमें करीब 20 करोड़ मूल्य के पौधे स्वेच्छा से दिए हैं।आज बनेगा विश्व कीर्तिमान !!!
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) July 14, 2024
आज 14 जुलाई है और आज इंदौर शहर में वृहद पौधारोपण अभियान के अंतर्गत 11 लाख पौधे लगाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जायेगा।
इस अवसर पर आज सुबह पौधों का पूजन कर पौधारोपण का शुभारंभ किया। मेरे साथ महापौर श्री @advpushyamitra जी, कलेक्टर श्री आशीष सिंह… pic.twitter.com/FZOPJcKemh
उन्होंने बताया कि अपने एक दिवसीय इंदौर दौरे में शाह राज्य के सभी 55 जिलों में प्रधानमंत्री उत्कृष्टता महाविद्यालयों का वीडियो कॉन्फ्रेंस से लोकार्पण भी करेंगे। विजयवर्गीय ने बताया कि पौधरोपण को लेकर असम के एक मौजूदा विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर इंदौर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नया कीर्तिमान बनाने की तैयारियां बड़े पैमाने पर जारी हैं।
टूटेगा असम का रिकॉर्ड : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की वेबसाइट पर उपलब्ध ब्योरे के मुताबिक असम के उदलगुड़ी में राज्य सरकार के वन विभाग ने पिछले साल 13 और 14 सितंबर के बीच 24 घंटों के भीतर 9,21,730 पौधे लगाने का रिकॉर्ड कायम किया था। इंदौर में 12 घंटे के भीतर 11 लाख पौधे लगाने के अभियान की निगरानी के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के 100 से ज्यादा प्रतिनिधि रविवार को मौके पर मौजूद रहेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta
