1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Two schools in Indore fined Rs 2 lakh each

Indore में 2 स्‍कूलों पर दो-दो लाख का जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...

Two schools in Indore fined Rs 2 lakh each
Two schools in Indore fined Rs 2 lakh each : इंदौर में पोशाक और पाठ्यपुस्तकों की बिक्री के एकाधिकार के अलग-अलग मामलों में जिला प्रशासन ने 2 निजी विद्यालयों पर शुक्रवार को दो-दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया।
 
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश कुमार व्यास ने बताया कि इनमें से एक विद्यालय अपने छात्र-छात्राओं को खुद ही पोशाक और पाठ्यपुस्तक बेच रहा था, जबकि दूसरा विद्यालय उन्हें बाध्य कर रहा था कि वे केवल दो दुकानदारों से पोशाक एवं पाठ्यपुस्तकें खरीदें।
उन्होंने बताया कि पोशाक और पाठ्यपुस्तकों की बिक्री के इस एकाधिकार को लेकर अभिभावकों से शिकायतें मिलने के बाद दोनों विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। व्यास ने बताया कि नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी आशीष सिंह ने दोनों विद्यालयों पर मध्य प्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम के तहत दो-दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
 
उन्होंने बताया कि दोनों विद्यालयों को आदेश दिया गया है कि वे सात दिन के भीतर यह जुर्माना अदा करें वरना उनके खिलाफ नियम-कायदों के तहत आगामी कदम उठाए जाएंगे।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
इंदौर में नाइट कल्चर पर तत्काल प्रभाव से रोक, ड्रग के अवैध कारोबार पर भी कसेगा शिकंजा