• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Indore's Sunita Bhupendra Upariya gets 'Best Figure' award
Written By
Last Updated : गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (16:35 IST)

‘सुपर मॉम’- 2022 प्रतिस्‍पर्धा में इंदौर की सुनीता भूपेंद्र उपरारिया को ‘बेस्‍ट फिगर’ अवार्ड

sunia uprariya
इंदौर, जीवटता एक शब्द नहीं जीवन को अपने नज़रिये से देखने, उसे जीने, अपने आप से अपार प्रेम करने की संधि। यह केवल जीवन नहीं दर्शन भी हैं सौंदर्य का, अपनी और अपनों की सेहत का, आकर्षक दिखाने का, और इन सब से जो खुशबू का आवाहन होता है,  वह बनाता है एक मां को सुपर मॉम।

सृष्टि और सृष्टा के बाद अपार क्षमताओं की मलिका मां ही होती है, सारे जटिल और असहज कार्यो को सहजतापूर्वक निभा जाना मां होता है। इसी तरह की सुपर मॉम्स को एक मंच मिला भोपाल मध्यप्रदेश में। साइनो श्योर का एक अद्भुत आयोजन। ‘सुपर मॉम’ 2022 भोपाल के केपिटल मॉल में 28 अगस्त 2022 को आयोजित किया गया।

इस आयोजन में करीब 80-85 सुपर मॉम्स ने शिरकत की, हर तरह की प्रतिभा की धनी माताओं ने खुद को आजमाया। आयोजन नियमावली ने चयनित सूची में पहले 20 लोगों का चयन किया फिर उसमें से 10 फिर 5 इस प्रक्रिया का अनुसरण किया गया। 10 माताओं को कई तरह के टाइटल अवार्ड से नवाजा गया, जैसे खूबसूरत आंखे, खूबसूरत बाल, अद्वितीय मुस्कान, फैशन आइकॉन आदि।

इसमें बच्चों ने अपनी मां के संग रैम्प वॉक किया व इस आयोजन का लुफ़्त उठाया। एक मां जिसे एक अद्भुत टाईटल अवार्ड से नवाज़ा गया वह रहा ‘बेस्‍ट फिगर’। विगत 18 वर्षों से सुनीता भूपेंद्र उपरारिया एक यज्ञ प्रज्वलित कर योग आहुति से उसे चलायमान रखे हुए हैं। नतीजा सुंदर और स्वस्थ शरीर, अपना भी और अपने से जुड़े कई कई लोगों का।

यह अवार्ड सुनीता को सभी माताओं से भिन्न बनाता हैं। अवार्ड सम्पूर्ण शरीर सौन्दर्य का। आयोजकों द्वारा सुनीता से कुछ प्रश्न भी किए उनकी रुचि संबंधित, सुनीता ने उन्हें बताया कि वे अध्यात्म और योग में रुचि रखती हैं, हिमालय से उनका बहुत लगाव है, वे हिमालय यात्रा कर उस सौन्दर्य की साक्षी बनना चाहती हैं। पर्यावरण के एक- एक घटक को सुनीता अपने जीवन का अभिन्न भाग मानती हैं, इसी सृष्टि में साथी के रूप में सुनीता युवा चित्रकार भूपेंद्र को पाती हैं। सुपर मॉम प्रतिस्पर्धा में मां सुनीता अपने वसु अतेन के साथ एक प्रभावशाली रैम्प वाक में पाश्चत्य परिधान में नज़र आती हैं। यह वही नदी है, जो योग- आध्यत्म के एक किनारे से रैम्प वॉक के दूसरे किनारे तक विस्तारित हैं... तभी तो ये सुपर मॉम कहलाती हैं।

इस आयोजन के आयोजक थे साइनो श्योर और ज्यूरी में प्रियंका सोनी (श्रीमती मध्य प्रदेश 2022), नीना सहानी (सेलिब्रिटी मैकअप आर्टिस्ट), ड्रेस डिजाइनर प्रतिभा यादव और आयोजक प्रियंका सिंह व आदित्य शर्मा शामिल थे।
ये भी पढ़ें
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्यों कहां, सरकार करवा रही है 'पाप' की भरपाई