मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. video of jharkhand CM brother vasant soren gets viral
Written By
Last Updated : गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (15:49 IST)

झारखंड में 'अंडरगारमेंट्स' पर बवाल, वायरल हुआ CM के MLA भाई का वीडियो

झारखंड में 'अंडरगारमेंट्स' पर बवाल, वायरल हुआ CM के MLA भाई का वीडियो - video of jharkhand CM brother vasant soren gets viral
दुमका। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई और JMM विधायक वसंत सोरेन ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि अंडरगारमेंट्स खत्म हो गए थे इसलिए दिल्ली गया था। उनके बयान का वीडियो सोशल पर वायरल हो गया।
 
जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि अभी आप कुछ दिन पहले दिल्ली गए थे। क्या कोई खास वजह थी? इस पर बसंत सोरेन ने कहा कि उनके अंडरगारमेंट्स खत्म हो गए थे। इस वजह से वह अंडरगारमेंट्स खरीदने दिल्ली गए थे। 
 
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, दुमका में अंकिता को जला कर मार दिया गया। एक आदिवासी बिटिया ने आत्महत्या कर ली। यहां के विधायक और मुख्यमंत्री के भाई कह रहे है कि मैं तो अंडरगारमेंट्स खरीदने दिल्ली गया था। सोरेन जी, कोई अंडरगारमेंट आपकी लाज नहीं बचा सकता समाज में, आपकी निर्लज्जता अब सारा देश देख चुका है।
 
भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने कहा कि शर्म उनको नहीं आती जो महिला की हत्या, बलात्कार को भी अपने अपने चश्मे से देखते हैं, पूरा झारखंड सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ है। लेकिन भ्रष्टाचार व गुंडा की परिभाषा भी अब यहां जातियों के आधार पर तय होती है। देश के भजन मंडली और जले बूझे भिनभिनाते खार खाए पत्रकार उनके साथ हैं।
 
उल्लेखनीय है कि बसंत सोरेन दुमका से विधायक है। उनके विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिग लड़कियों की हत्या को लेकर बवाल जारी है। बुधवार को बसंत सोरेन अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
 
झारखंड विधानसभा की बात करें तो सबसे बड़ी पार्टी झामुमो के 30, कांग्रेस के 18 और राजद के एक विधायक हैं। मुख्य विपक्षी दल भाजपा के सदन में 26 विधायक हैं।
ये भी पढ़ें
‘सुपर मॉम’- 2022 प्रतिस्‍पर्धा में इंदौर की सुनीता भूपेंद्र उपरारिया को ‘बेस्‍ट फिगर’ अवार्ड